सियासत के खूनी कीड़े,
दुनिया में किसी के सगा नहीं।
घड़ियाली आंसू से अपने,
कोई नहीं, जिसे ठगा नहीं।
राजनीति वह मंडी है,
ना कोई ऐसा, जो बिका नहीं।
सुनो सत्ता के हुक्मरानों,
अहंकार रावण का टिका नहीं।
समय है अभी ,संभल जाओ,
वरना खून के आंसू रोओगे।
जिस दिन जनता सजग हुई,
अपना सब कुछ खोओगे ।
विद्याधर
