कोयले को जो हीरा बना दे, वह शिक्षक है।
टूटे साज को वीणा बना दे, वह शिक्षक है।
एक निर्बल को वीरा बना दे, ‌‌वह शिक्षक है।
उद्दंड शिशु को सीधा बना दे, वह शिक्षक है।
मूढ़ को भी जो ज्ञानी बना दे, वह शिक्षक है।
अल्पज्ञ को विज्ञानी बना दे, वह शिक्षक है।

ईश्वर को भी जो शिक्षा दे, वह शिक्षक है।
ज्ञान, कर्म की जो दीक्षा दे, वह शिक्षक है।
हरि-हर और जो ब्रह्म है, वह शिक्षक है।
मानव की संपूर्ण प्रगति का, मात्र आधार ही शिक्षक है।