एक थाली के चट्टे-बट्टे,
नेता सारे होते हैं।
देख खरबूजा रंग बदले,
सब सत्ता के भूखे होते हैं।
खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे,
अपनो को ही दुत्कारते हैं।
सत्ता जैसे ही पाते हैं,
बस गड़े-मुर्दे उखाड़ते हैं।
भाजपा चुने या चुने कांग्रेस,
इधर कुआं, तो उधर है खाई।
जनता बेचारी क्या करे?
उसकी तो शामत है आई।
जनता खा रही रेवड़ियां,नेता जमाते धाक;
आंख के आगे नाक, तो फिर सूझे क्या खाक!
नेता काम के बदले चाहें,
आम-के-आम, गुठलियों के दाम।
थूक के चाटना प्रतिनिधि से सीखो,
सत्ता पाते ही, कहां के राम?
