कांग्रेस, बसपा और सपा ।
आप, तृणमूल और भाजपा ।
ये सब हैं सत्ता के भोगी ।
एक से बढ़कर एक ढोंगी ।
एक अजगर तो दूजा नाग।
अब करना होगा इनका त्याग ।
इतना जल्दी यह बदलते रंग ।
गिरगिट भी देख रह जाता दंग।
मिलकर तोड़ो इनका डंक।
छल से बचें सब राजा रंक ।
विद्याधर
