क्यों छोड़ के गई मां
मुझे यूं अनाथ करके
रोता है दिल ये मेरा
तुझे याद कर-कर के
क्या भूल हो गई है,
मुझको ज़रा बता दे।
न रूठकर तू जा अब,
मुझको भले सजा दे।
मर जाएगा ये लाल तेरा
फरियाद करते-करते
रोता.....
आंचल भी छूटा था वह
जिसके सहारे था मैं।
ममतामयी की ममता के
तट के किनारे था मैं
सुधा-सिंधु खोकर
दिन रात आंहें भरते
रोता......
