वर्षों की ख़्वाहिश थी बेटी हो एक मेरी,

लक्ष्मी बन के मेरे घर-आँगन में आ गई।

ख़्वाब पूरा हुआ मेरा, मेरी मुराद पूरी;

धड़कन बन के वो मेरे दिल में समा गई।

कितना खुशनसीब हूँ जो मेरे घर आयी वो,

किस्मत भी मेरी किस्मत पे इतरा रही।

पिता बन के धन्य हुआ राजा जनक की तरह,

मेरे सूखे जीवन में अमृत बरसा गई।