चांद ने क्या दिया

जो चांदनी मुस्कुरा रही।

बादल को देखकर

धरती क्यों लहलहा रही।

ये राज क्या है?

जो सदियों से चला आ रहा,

जल निधि से मिलन को

नदियां क्यों उछल रही।

बादल की चाह तो,

पपीहा भी कर रहा।

साथी के वियोग में

सारस भी मर रहा।

प्रेम है, इश्क है

लगाव है, मोहब्बत है।

शम्मा भी जल रही,

परवाना भी जल रहा।