आंखों पर पट्टी बांध कर,
लिए तराजू खड़ी है।
न्याय की देवी मूरत बन,
सबूतों पर ही अड़ी है।
काश! आंखों पर पट्टी ना होती,
तो मज़लूमों की पीड़ा दिखती।
उन असहायों की आंखों में देख,
सबूतों की मजबूरी समझती।
खुद को निष्पक्ष बताने वाली,
संस्था भी पक्षपाती हो गई।
सबलों के हाथों की कठपुतली,
निस्सहायों के लिए घाती हो गई।
न्याय भी महंगा हो गया,
निर्धन के बस की बात नहीं।
पीढ़ियां गुजर जाएंगी लड़ते,
पर न्याय की कोई आस नहीं।
विद्याधर
