वर्षों तक पाला जिस नन्ही सी कली को मैंने,

आज खिल के वो मेरे गुलशन को महका रही।

नाजुक से हाथ-पाँव, कोमल सी काया है,

आँगन में मेरे आज चिड़ियों सा चहचहा रही।

भोली सी सूरत है, प्यारी सी बातें हैं,

बातों से अपनेपन का पाठ वो पढ़ा रही।

चंचल है, नटखट है, जिद्दी है, हँसमुख है,

पास रह के वो मेरे सपनों को सजा रही।