सौम्य है, सुशील है, है वह गुण-खानी,

शिष्ट है, धीर है, उसकी है मृदु-बानी।

लबों पर खेलती है निश्छल हॅंसी,

कर्मठ है, सजग है, निश्चित ही वह ज्ञानी ।

घुल-मिलकर रहती, ना करती कोई छल,

काजल की कोठरी में जैसे कोई कमल ।

हौसला भी उसका पर्वत-सा अडिग ,

स्नेह की वर्षा वह करती है हर पल।

ज़िंदगी की चुनौतियों का

डटकर सामना करे,

डर के , थक के न रुके,

जीतने की कामना करे।

कभी वह लाजवंती,

कभी झाॅंसी की रानी,

किसी शायर की शायरी ,

मेरी सखी की है कहानी।

विद्याधर