खुदा का प्रतिरूप,
सर्दी की धूप,
मुझे जीवन देने वाली—
मेरी मां, सबसे अनूप!
मेरा वजूद उसी के दम से,
उसी के लहू से बना;
सींचा और फलीभूत हुआ, मेरा शरीर।
उसकी ममता और उपकार के
कर्ज़ तले दबा है रोम-रोम,
फिर भी निःस्वार्थ प्यार लुटाती—
वह खुदा की नेमत सी लगती है।
कतरा-कतरा लुटा दूं,
पर दिया क्या?
सब उसी का है;
अपनी तो सांस भी नहीं है।
