मेरी बेटी है, वो मेरी जान है।

मेरा सपना है, वो मेरी शान है।

देखूँ न उसको, तो दिल मेरा रोए;

साथ है तो मुझको आराम है।

खिलखिलाए वह तो फूल बरसे,

नज़रें जो मटकाए तो बिजली कड़के,

नम हों जो उसकी आँखें तो मेघ बरसे,

उसकी प्यारी सुरतिया को दुनिया तरसे,

देखूँ उसका जो मुखड़ा तो मन हरषे,

मेरी जन्नत है, कहता हूँ मैं कब से;

मेरी लल्ली है, वो मेरा अभिमान है।

मेरी बेटी है, वो मेरी जान है।

विद्याधर