यह जग की है रीति, मां देती है सीख,
ममता से सींच, जीत तय कर देती है।
नयनों से बहे नीर, किससे कहें पीर,
धर धीर, वीर सा हिय कर लेती है।
रही उस पे जो बीत, करे वक्त व्यतीत,
जब सहती अनीति, धीत धर लेती है।
मांगे संतति से प्रीति, बस थोड़ी बातचीत,
बन सुत की मीत, अजीत कर देती है।
