हृदय में हूक उठती जब,

तुम्हारा मां! ख्याल आता है।

कहें किससे हृदय-पीड़ा?

यही मन में सवाल आता है।

जमाने को मैं जब देखूं,

अकेला खुद को पाता हूं।

यहां कहने को अपने हैं,

मगर न मैं किसी को भाता हूं।

रहूं तन्हा मैं मेले में,

जिगर में भूचाल आता है।

कहें किससे हृदय-पीड़ा?

यही मन में सवाल आता है।