पावन पुनीता परमेश्वर की पालिका,

पूजनीय परिमल सा हिय कर लेती है।

रचा रूप रमा, रक्षिका, रुद्राणी की,

कभी रक्तज को रणवीर कर देती है।

हर हानि हरती है हिय-अंश की हर पल,

हंसकर हर मां हर कष्ट सह लेती है।

स्वप्न सजाती संतति के स्वर्णिम कल के,

सजा संस्कार वह काबिल कर देती है।