सादगी की जिससे पहचान है,
वो निर्दोष परी मेरी जान है।
निश्छल है वो, निष्पाप है,
नन्ही सी कली वो मेरी शान है।
कैसा रिश्ता है ये, कैसा नाता है?
एक वही है जो दिल को भाता है।
मेरा लहू न सही, उसमें मेरे जज़्बात हैं;
मेरे दिल का है टुकड़ा, उसमें मेरे अहसास हैं।
मैं माली हूँ, बगिया का मालिक नहीं;
उसकी और देखभाल करूँ, मैं इतना काबिल नहीं।
दुनिया की तरह यदि मजबूर कर दे,
गम न होगा जो खुदा दूर कर दे।
काजल का टीका माँ का वरदान है,
नन्ही सी कली, वो मेरी शान है।
