जब खुद का उत्थान किया,
दौलत ने पहचान लिया,
राहु बन सरकार आई,
हर पल मुझको परेशान किया।
अभावों में जब तड़पते थे,
सरकार कुंभकरण-सी सोई,
ज़ख्म कुरेदती रहती थी,
सत्ता के अहंकार में खोई।
सौ की मदद किया जो,
लाख रुपए का विज्ञापन होगा।
आह डरी सहमी रहती,
गरीबों का सिर्फ ज्ञापन होगा।
खुद के कर्मों से सफल हुए जब,
सत्ता के अहं को ना भाई।
खून पसीने की दौलत से,
कर की भीख माॅंगने आयी।
सफल हुए तो कर चाहिए,
मुसीबत रहे तो सोती है।
सबसे बड़ा लुटेरा गर कोई,
वह सरकार ही होती है।
