पिता का अभिमान हैं।
कुल का सम्मान हैं।
होती हैं राजकुमारियां ये,
ईश्वर का दिया वरदान हैं।
बेटियां हैं तो अरमान है।
मासूम हैं दुनिया से अन्जान है।
ख्वाबों को सच करती बेटियां,
इन्सां के रूप में भगवान है।
पुण्य कर्मों की यही सौगात है।
अनकही प्यारी सी एक जज्बात है।
पाकर लली को, जनक भी हर्षित हुए ,
होती नहीं सबकी यह औकात है।
निष्पाप, निश्छल और सरल
एक खिलती हुई कली।
जो चाहती जग जीतना
गुण तेज से बली।
एक ख्वाब है वह या कि
सच में हकीकत है,
मां का ही एक रूप है,
विद्या की लाडली।
