मरते हुए को बचाने
सभी जाते हैं ,
कभी गिरे हुए को
उठाने भी दौड़ा करो।
हर किसी का नसीबा
ना होता एक सा,
कभी फलक से
जमी को भी देखा करो।
कुछ भी ना रखा है
इस परेशां जिंदगी में,
कभी उम्मीदों की किरणें
भी छोड़ा करो।
माना कि तुम पर
जिम्मेदारियां बहुत हैं,
कभी खुद के लिए भी
वक्त निकाला करो।
हमारा भी क्या है ?
हम तो लहरों के मुसाफिर!
कभी अंजाने मे भी न दिल
किसी का तोड़ा करो।
विद्या का कहना
गर बुरी लगती है ,
कभी अपने दिल की
आवाज भी सुना करो ।
