गुजरा करो कभी मेरी गलियों से भी,
शायद मुझे भी तेरा दीदार हो जाए।
हौले से झटको तुम जुल्फों को यूं,
शायद मुझे भी तुमसे प्यार हो जाए।
बंजर सी हो गई है दिल की ज़मीं,
मोहब्बत की कलियां खिला दे तू गर,
अरमानों को तुझ पर लुटा कर सभी,
दिल के तेरे किराएदार हो जाएं।