दिल का दर्द न देखा किसी ने
जन्म से पहले ही क्यों मारने का प्रयास किया?
मुझसे ज्यादा क्यों लड़कों पर विश्वास किया?
सदियों से ज़ुल्म सहती गई,
ग़मों को दिल में दबाती गई।
छीने गए अधिकार हमारे,
रो भी न पाई लाज के मारे।
मनोरंजन की वस्तु ही जग जानी गई,
भोग का साधन ही हर पल मानी गई।
कभी जिस्मों से खेला,
कभी अरमानों से खेला,
मर्द ने मर्दानगी दिखाई,
चाबुक की चोट पीठ पे खाई।
चेहरे की सूजन न देखी किसी ने,
ज़ख्मों को हमारे न सेंका किसी ने।
जिस्म को मेरे देखा सभी ने
दिल का दर्द न देखा किसी ने।
