मेरी सुता है जनक नंदिनी सी।
गुरुओं की वाणी , श्याम संगिनी सी ।
निश्चल हंसी खेलती है लबों पर ,
बातों से लगती है ज्ञान हंसिनी सी।
लाड़ - दुलार से पाली गई।
संस्कारों के सांचे में ढाली गई।
हीरे के जैसे तराशा गया,
लाजवंती के जैसे संभाली गई।
नंदिनी की महिमा उसे क्या पता?
जिसके कभी कोई बेटी ना हो।
निराशा के भंवर में वही है फंसा,
जिसने खुशियां कभी भी समेटी ना हो।
