चुका दो कर्ज तपस्या का,
फिर अपने मन की कर सकते हो।
जिससे चाहे तुम विवाह करो,
या धर्म भी अपना बदल सकते हो।
पर जब तक कर्ज बकाया है
पिता की इज्जत का मान रखो।
यदि करके विरोध , चले तुम अलग
अपने कृत्य से ना उनका अपमान करो।
पितृ लालसा का कत्ल करे जो
वह सम्पत्ति का ना अधिकारी हो।
घर छोड़कर जो चला गया
उसकी कोई ना हिस्सेदारी हो।
कानून बदल दो वह सारे
स्वधर्म को जो कमजोर करें।
अधिकारों की फिर से व्याख्या कर
परिवार को अब मजबूत करें।

