मां- बाप हैं , कोई ट्रस्टी नहीं
जो कर्तव्य हैं बस , अधिकार नहीं।
हर जिद को तुम्हारे पूरा करें, क्या
उन्हें खुश रहने का अधिकार नहीं?
मां- बाप का घर, इक मंदिर है
एक पर्यटक की सराय नहीं।
यात्री नहीं, संतान हो तुम,
पुत्र धर्म का कोई पर्याय नहीं।
मां-बाप का घर कोई बैंक नहीं,
जहां सपनों का चेक भुनाते हो।
खत्म हुई जब सम्पत्ति सारी,
उन्हीं को बातें चार सुनाते हो।
खून से अपने सींचा तुमको
आंख उन्हीं को दिखाते हो।
जाॅं देकर भी तुम उऋण न हो, फिर
किस बात पर अहं दिखाते हो?

