मृत्यु ने सदा उपकार किया ।
त्यक्त पालक को स्वीकार किया।
मुक्त किया है मौत ने हमको ,
तुमने अंत्येष्टि से भी इंकार किया।
तुम ना आए, अफसोस नहीं
अफसोस तो बस सिर्फ इतना है।
ऐसी औलाद से, बेऔलाद भले,
मां -बाप क्यों सजाते सपना है?
मां बाप नहीं वह ईश्वर हैं
जिनको तुमने ठुकराया है
विद्या सच कहता तुमसे
प्रकृति ने कुछ नहीं भुलाया है

