नालायक औलाद हो तुम।

कहने को आजाद हो तुम।

क़त्ल किया है ममता का,

औलाद नहीं जल्लाद हो तुम।

यह आजादी भी हमसे है।

यह चालाकी भी हमसे है।

हमसे है मुस्तकबिल तुम्हारा,

तेरी नादानी भी हमसे है।

धर्मशाला नहीं मां बाप का घर।

उड़ गए छोड़, जब निकले पर।

पथरा गईं अंखियां रस्ता तकते

ना तुम आए न आयी खबर।