हे देश के वीर सपूतों,
विद्या करें पुकार।
कर्म तुम्हें ही करना है
चाहे जिसकी रहे सरकार।
चाहे जिसकी रहे सरकार,
कर्म तुम्हें ही करना है ।
देश के अंदर बाहर के,
दुश्मन से तुमको लड़ना है।
दुश्मन से तुमको लड़ना है ,
और देश का मन बढ़ाना है।
छुपे हुए गद्दारों से,
राष्ट्र को अपने बचाना है।
राष्ट्र को अपने बचाना है,
उन स्वार्थी जयचंद्रों से।
आस्तीन के सांप जितने,
तोड़ो उनके विषदंतो को।
