यूं तो मिलेंगे हजारों तुमको लेकिन

मेरी तरह तुम्हें कौन चाहेगा


खोया मैंने भी है

खोया तुमने भी है

पर नुकसान ज्यादा तुम्हारा हुआ है

यूं तो मिलेंगे हजारों तुमको लेकिन..2


करूंगी प्यार मैं तुमसे भी ज्यादा उससे

कर दूंगी नाम उसके जिंदगानी अपनी

जो मेरा अपना है, जिससे जुड़ा मेरा हर सपना है


यूं तो मिलेंगे हज़ारों तुमको लेकिन..3


कब चाहा तुमने मुझको

कब माना तुमने मुझको

रह गया मेरा प्यार एकतरफ़ा ही

तुमने कब पहचाना मुझको


यूं तो मिलेंगे हज़ारों तुमको लेकिन...4


काश! के तुमने देखा होता

काश! के तुमने समझा होता

चाहा था मैंने तुम्हें , हद से भी ज्यादा


यूं तो मिलेंगे हजारों तुमको लेकिन

मेरी तरह तुम्हें कौन चाहेगा...!!!


~Vidyaश्री