मिट कर भी ना मिट सकेंगे,
निशां ऐसे छोड़ आई हूं..!
आएगी याद तुझे भी हर पल मेरी
वफ़ा ऐसी छोड़ आई हूं..!!
कैसे भूल पाओगे तुम मुझे,
असर दिल पर ऐसा छोड़ आई हूं..!
मिट कर भी ना मिट सकेंगे,
निशां ऐसे छोड़ आई हूं..!
बुझ ना पाएगी ये आग अब,
जो जला कर मैं छोड़ आई हूं..!!
बाकी हूं मैं तुझमें अभी,
अधूरी मैं हूं तो पूरे तुम भी नहीं...!!
मिट कर भी ना मिट सकेंगे,
निशां ऐसे छोड़ आई हूं..!
#Vidyaश्री

