मत करो सौदा मेरे जज़्बातों का
हार जाओगे मुझसे तुम..!
क्या है तुम्हारे पास
जो दोगे मुझे
क्या है जो मेरे लिए
कर सकोगे तुम
मत करो सौदा मेरे जज़्बातों का
हार जाओगे मुझसे तुम
क्या कर पाओगे
बराबरी मेरे अहसासों की
क्या कर पाओगे
बराबरी मेरे आंसुओ की तुम
मत करो सौदा मेरे जज़्बातों का
हार जाओगे मुझसे तुम
क्या लौटा सकोगे
वो दिन पुराने मेरे
क्या लौटा सकोगे
वो मुस्कराहट मेरी तुम
मत करो सौदा मेरे जज़्बातों का
हार जाओगे मुझसे तुम...!!!
#Vidyaश्री
