जब हुई मीरा प्रेम दिवानी

जुड़ी कृष्ण संग प्रेम कहानी।


बहे अश्रु जब नयनों से

भाए वो कृष्ण को मन में।

प्रेम रस में डूबी मीरा

भटकती फिरी तब जग में।


सहा मीरा ने वियोग प्रेम में 

क्षण क्षण की प्रतीक्षा उसने।


हो जाए मेरा मिलन कृष्ण से

दूर हो जाए ये दु:ख हृदय से।

दिया प्रेम को मान कृष्ण ने

समा लिया मीरा को स्वयं में।


हो गई मीरा कृष्ण की

दिया कृष्ण ने वरदान,

अमर हो गया प्रेम मीरा का

हो गई मीरा महान्।।


#वासुदेव #मीरा

#Vidyaश्री