सुनो,,,,
जा रहे हो...??
बेझिझक जाना

मेरी मोहब्बत, नहीं रोकेगी तुम्हें

तुम आज़ाद हो
जहां जी चाहे
जाना
जहां दिल लगे
लगाना

लेकिन
ग़र जो याद आ जाए
 मोहब्बत मेरी तुम्हें

तब,,,हो सके
तो लौट आना

रिश्ता निभाने के ख़ातिर  मत आना
तुम्हारा दिल करे,, तो आना

ग़र सिर्फ़ मेरा होना चाहो  

ग़र सिर्फ़ मेरा बनना चाहो,, तो आना 

हो सके
तो लौट आना..!!!

~Vidyaश्री