मेरे लहू का कण-कण तुझको अर्पण

हे मातृभूमि तेरा वंदन,

अभिनन्दन..!


देह से प्राण निकल भी जाए

तो क्या रंज

हे मातृभूमि तेरा वंदन,

अभिनन्दन..!


न्यौछावर तुझ पर हर साँस मेरी

कर दूं नाम तेरे जिंदगानी मेरी

हे मातृभूमि तेरा वंदन,

अभिनन्दन..!


है बह रही तेरी ही ममता रगों में

रहेगा तेरा ही नाम अंतिम क्षणों में

हे मातृभूमि तेरा वंदन,

अभिनन्दन..!


#Vidyaश्री