है डगमगा रहा विश्वास मगर
विश्वास फ़िर भी हमें करना होगा
विकट है परिस्थितियां मगर
संयम फिर भी हमें रखना होगा
है डगमगा रहा विश्वास मगर
विश्वास फ़िर भी हमें करना होगा
है चल रहीं आंधियां मगर
स्थिर हमें फ़िर भी रहना होगा
है डगमगा रहा विश्वास मगर
विश्वास फ़िर भी हमें करना होगा
हो रहा मौत का तांडव मगर
हर हाल में फिर भी हमें लड़ना होगा
है डगमगा रहा विश्वास मगर
विश्वास फ़िर भी हमें करना होगा...!!
#Vidyaश्री


