अंबर में विचरण करते
अधिष्ठान जिनका अनंताकाश
सप्तहास अर्चन कर गर्जते
स्तंभित शत्रु होते श्रांत
पंखों में भर स्वर्ण ज्योति
वज्र भुजाओं में संचित शक्ति
इनकी प्रखर दृष्टि की छाया में
वायु पर है चिर‌निनादित
आभासित करती इनकी गाथा
अखंड भारत का हैं ये भाल
व्योम व्याघ्रों के शौर्य से
गर्वित भारत का इतिहास
@विदुषी