जिस्मों से परे
रूहानी है इश्क़
किस्सों में जज़्ब
कहानी है इश्क़
जीवनभर भर की रवानगी
या इक दूजे में उलझती
घुमावदार विषुव सी
जिंदगानी है इश्क़
जिस्मों की अंतरंगता से परे
रूहों की अलग ही
मनमानी है इश्क़
तेरी हां ,मेरी हम्म से रची
खुदा की शुक्रानी है इश्क़
यूंही कहते हैं लोग बदनाम इसे
हम तो कहते हैं
डूबो तो जानो
कितना शादमानी है इश्क़
मुकम्मल जहां में कुछ भी नहीं
मुझमें तूं तुझमें मैं
बस इतनी सी कहानी है इश्क़।
@विदुषी

