अब की होली में हो जाए
कुछ ऐसा चमत्कार
पिचकारी की धार संग
बह जाए व्देष और राग
जो लगे रंग,महके अनंग
हर अंग अंग हो सरोवर
है पानी की हर बूंद स्वर्णिम
रखना इसे भी संजोकर
निकल पड़ी मस्तों की टोली
जुंबा सबकी हमजोली
हो घाट घाट रस की फुहार
गुंजे प्यार की बोली
रजत कलश में रंग घुले हैं
मले अबीर गुलाल
रंगे चीर रघुनाथ लला का
श्यामल रंगाए लाल
फागन आया ,फागन आया
रंगे टेसु ,कचनारी, कनेर
धरती बचा ,पानी बचा
कहीं हो न जाये देर।
@विदुषी
