मिलना मुझसे वहां जहां,

 सपने हकीकत से मिला करते हैं।

 जहां लोग जिंदगी ढूंढा करते हैं,

 जहां टुकड़ा चांद का ,

रात की बाहों में सोता है ।

जहां सितारे चांद के

 और चांद सितारों के सहारे ,

तन्हाइयों में जगता है ।

जहां जज्बात अल्फाज नहीं,

 जज्बात -जज्बात ढूंढते हैं ।।

जहां अधूरे में उतना ही पूरा होता है,

 जितना पूरे में अधूरा होता है।

 जहां बेताबियो को आंखें समझती हैं ,

और खामोशियों को जुबां,

 मिलना तुम मुझसे वहां ।


Written by:@ink_n_wink

(Vidhi Agrawal)