मुझको अपना नाम नहीं पता

इसमें भला मेरी क्या खता?


मैं चांद हूं या महताब

मैं सूरज हूं या आफ़ताब

मैं अंबर हूं या आसमां

मैं हिंदू हूं या मुस्लमां


मुसाफिरों ने मुझको नाम दिया

मुसाफिरों ने ही मुझको बेनाम किया

मज़हब धर्म के नाम हो गया पंगा

दुनिया ने मुझको कर दिया नंगा


मुझको ही कथा संजोनी थी

मुझको ही व्यथा पिरोनी थी

ऐसी व्यथा में कैसे कथा संजोएं

सागर से सपने व्यवस्था बहाएं


मैं नफरत से भरे देश में जिंदा हूं

मुझको न उड़ने देंगे ये क्योंकि मैं परिंदा हूं

जबतक में किसी एक जात का पक्षी न बन जाऊं

तबतक जीने न दे जबतक नरभक्षी न बन जाऊं


मुझसे मेरा नाम पूछा गया

मैंने भारतवासी उत्तर दिया

मेरा उत्तर रह गया निरुत्तर

लेकिन प्रश्न पूछे गये निरंतर


फिर पूछा गया तुम कौनसे धर्म मजहब को मानते

फिर से मैंने कहा हम सर्व धर्म समभाव को मानते

मैं गीता, कुरान, ग्रंथ या महावीर,बुद्ध की बानी हूं

मैं भरत भूमि पर मर मिटने वाली कुर्बानी हूं।

~विक्की कुमार