एक छोटा बच्चा

जो कि-

सृजन का बीज होता है।


आये दिन 

नित्य नये- नये

अपने करतब से पोषित होता।


छोटी-छोटी बातों को

बड़े ध्यान से सुनकर

जीवन में निश्छल भाव से उतारता।


उसका कोई दीर्घकालीन 

स्वपन नहीं होता

उसका सपना केवल गुल्लक है।


जिसे वह रोज 

सिक्के से भरकर 

रोज जीवन की संभावनाएं संजोता।


जब मिट्टी के गुल्लक में

रिक्तियां न रहे

तब सिक्कों के लिए तोड़ा जाएगा।


डर रहता सदा

उर अंतर में कही

वह भी टूटकर बिखर ना जायें।

~विक्की कुमार