सुनो सुनो बंधुओं....! व्यथा चाय होने में
पर्वतीय बूटी जो असमिया हो गई खेतों में
गन्ना जो यू.पी. का होते-होते चीनी हो गया
आंच पर आते-आते प्रदेशी हो गई चूल्हे में।
ऐसी हरी पत्ती जो बन गई चाय की
कोई बर्तन धातु की जो हो गई पानी की
लगीं चिंगारी आग की ऊष्मा होती प्याली
डल गई जो पत्ती चीनी मिश्रण होने की।
पिसते - पिसते पिस गई दाने इलायची होकर
कुटते - कुटते कुट गया होने अदरक में होकर
उधर से आया दूध उजाले में देख मुस्कराता हुआ
दूध जो मुस्कराया बदल गई पहचान चाय होकर।।
~विक्की कुमार

