पंचतत्व में विलीन होने के पहले
आख़िरी बार जब विद्रोह करूँगा मैं,
जब मेरे मुर्दा जिस्म का आख़िरी संघर्ष
होगा अग्नि के साथ,
तब धधकती चिता से,
गर्म हवा से,
जलन की आग से, लाश की बू से,
प्रतिबिंबित होगा मेरा आख़िरी सलाम,
मेरी आख़िरी क्रांति।

- विक्की आनंद "कैप्टन"