ज़रा सा आईने के पास रहने से ये डर मेरा,

बहुत गहरा-बहुत गहरा से थोड़ा कम तो होता है,

और ज्यों ही दूर जाता हूँ धुंधलाती है जब आँखे,

बहुत मज़बूर पाता हूँ ये डर गहरा सा जाता है,

जो पाना है मुझे डर को, जो इसको जितना है,

मुझे दरकार है कि आईना हो जाऊँ या फ़िर

समा लूँ आईने को ख़ुद के भीतर,

या कर दूँ ख़ुद को समाहित आईने में,

मगर मैं जीत भी जाऊँ जो डर को,

तो फ़िर ये डर मुझे है,

मेरे और आईने के बीच में एक ही बचेगा।


- विक्की आनंद 'कैप्टन'