बिछड़े हुए तुम, सुनो!
इधर देखो- मेरी आँखों में,
इन आँखों के गाँव में,
जिनमें औसतन होती बारिश
और प्रलयंकारी बाढ़ अक्सर
बहा ले जाती है, सबकुछ।
सब यादें, उन यादों के घर,
उस घर मे बसे हर ख़ुशी-सारे ग़म,
वो बग़ीचे, जिनमें दो हाथ
एक दूजे के जिस्म को संभाले,
लिपट के चलते थे,
ये सैलाब डुबो देता है उन गलियों को,
जिनके फेर ने तुम्हारे पाँव के निशान
संभाल रखे थे,
नष्ट कर देता हैं फ़िज़ाओं में गूँजती
प्यार के बातों को, कसमों-वादों को,
पर मेरे प्यार, सुनो!
इधर देखो-मेरी आँखों में,
ये बारिश, ये बाढ़-सैलाब नहीं डूबों पाते हैं,
इनमें बसे हुए तुम्हें और ना तुम्हारे तस्वीर को।
- विक्की आनंद (कैप्टेन)
