ये आँखें नम अगर हैं तो भला क्यों हैं!
इन्हें आबाद होने दो, इन्हें मदमस्त बहने दो।
न रोको अश्रुधारा को, न बाँधों नमक की नाव को,
खारे लहर की इन मोतियों को आज होठों पर बिखरने दो,
इन्हें आबाद होने दो इन्हें मदमस्त बहने दो।
विलय होती तुम्हारी हसरतों से,याद की धुंधली हुई उन पर्वतों से,
आज निकली है धरा को चीरने वाली ये नदियाँ,
इस पावन शीतल उष्मित लहर को लयबद्ध गाने दो,
इन्हें आबाद होने दो इन्हें मदमस्त बहने दो।
