आबरू और अस्मिता,
आज भी किसी के सहारे है,
जिसके छूने के पाप से,
आबरू और अस्मिता
लूटती मिटती या घटती बढ़ती है।
मैं सोच रहा हूँ,
आबरू और अस्मिता
पुरुषवादीयों के सहारे है क्या!
फ़िर पुरुष उसके घटने की,
उसके मिटने की गणना क्यो करते हैं!
और अगर है तो,
आबरू और अस्मिता
दोनो को ही महिलाओं को
अविलंब अपने सहारे, अपने छाँव में
ले लेनी चाहिए।
- विक्की आनंद "कैप्टेन"
