नया सवेरा लेकर आया नई उमंगें नया उजाला, बीती रात के साथ गई बीती बातें और अधिंयारा। नई रोशनी में धुल जाते सारे कण अधिंयारो के, मिट जाते सारे निशान हारे हुए प्रयासों के। नई उमगें साहस देती कार्य नया कर जाने को, नया सवेरा लेकर आया नई उमंगें नया उजाला।