"हम आदी हो गए हैं"

उन चीजों के,

जो परोस दी जाती है

सामने,

उन रास्तों के,

जो बनाए गए हैं

पहले से,

उन बातों के,

जो चल रही हैं,

सभाओं में,

"हमें नहीं पसंद है अब"

मेहनत का स्वाद चखना,

बनाए ढर्रे से हटकर चलना,

बातों पर तर्क करना,

उनके पीछे छुपे रहस्य ढूंढना

"क्योंकि"

हमें पसंद है भेड़ चाल,

जीवंतता नहीं रही अब,

हममें,

जीवंत होना "द्रोही" होना है

आजकल ।

~ वीरेन्द्र पटेल 'वीर'