बात इतनी सी है कि
जो वो बात न करे तो
फिर कोई बात
अच्छी नही लगती
जो वो बात करे तो
फिर उसके सिवा कुछ
अच्छा नही लगता।
मैंने इक वहम
बहुत अर्से से
अपने अंदर पाल रखा था कि
किसी के रूठ जानें पर
मनाने का हुनर मुझमें बखूब था
उससे प्यार करने के बाद
मेरा ये गुरूर भी अब
चूर चूर हो गया।