प्रकृति के साथ रहकर
मैं प्रकृति बन गया हूं
पेड़ों के पत्तों सा
नदियों के जल सा
सागर की लहरों सा
बारिश की बूंदों सा
मैं निस्वार्थ बन गया हूं।
तुम समझो तो मुझे
मैं भी प्रकृति बन गया हूं
जो तुम मुझे समर्पित करोगे
उससे ज्यादा वापस करता हूं
प्रकृति से जुड़कर
मैं भी प्रकृति बन गया हूं।